फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की बुद्धि-शुद्धि कि लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
23 जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्घि के लिए हवन में आहूति डालते जागृति एक प्रयास संस्था के सदस्य - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर जारी धरने के 51वें दिन जागृति एक प्रयास संस्था ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। आंदोलनकारियों ने यज्ञ में आहुति डालकर निगम प्रशासन, क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने नगर निगम के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, संस्था का क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी रहा। संस्था के अध्यक्ष अरविंद हटवाल ने कहा कि जब तक कूड़ा घर का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने रोष जताया कि इतने दिनों से चले आ रहे आंदोलन की किसी भी जनप्रतिनिधि ने अब तक सुध नहीं ली। इससे लगता है नगर के लोगों की समस्याओं के प्रति कोई भी जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं है। कहा कि जनप्रतिनिधि केवल वोट बैंक के लालच में लोगों की चौखट पर दस्तक देते हैं, जहां उनका स्वार्थ पूरा हुआ उसके बाद जनता की सुध लेना तो दूर उस तरफ झांकना भी मुनासिब नहीं समझते।
धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि जब तक कूड़ा निस्तारण संबंधी आदेश लिखित रूप से नहीं दिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान विकास अग्रवाल, रजत प्रताप, गौरव राजपूत, हरिराम वर्मा, कालू राम, कुशाल सिंह बोरा, जगदीश सिंह, वेदप्रकाश धींगड़ा, मदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें