फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निर्माणाधीन सुसवा नदी पुल का निरीक्षण करने पहुंची विश्व बैंक की टीम

विज्ञापन
 सुसवा नदी निर्माणाधीन पुल पर निरीक्षण करती विश्व बैंक की टीम।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। सुसवा नदी सतीवाला बुल्लावाला में काफी समय से निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण मंगलवार को विश्व बैंक के अधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने पुल निर्माण के लिए बनाई जा रही सभी व्यवस्थाओं का मुआयना कर सप्ताहभर में निर्माण को दोबारा शुरू कराने के लिए निर्देशित किया है।
मंगलवार को निरीक्षण के बाद लोक निर्माण विभाग हरिद्वार और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुल निर्माण के लिए बनाई जा रही व्यवस्थाओं का सघन अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे पहुंची विश्व बैंक की टीम ने सुसवा नदी निर्माणाधीन स्थल पर तीन घंटे तक अधिकारियों के साथ वार्ता और सभी जरूरी विषयों पर चर्चा की। लोनिवि हरिद्वार के सहायक अभियंता राकेश रावत ने बताया कि विश्व बैंक के अधिकारियों ने निर्माणाधीन पुल का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा है। अधिकारियों ने सप्ताहभर में निर्माण कार्यों को शुरू कराने के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान लोनिवि हरिद्वार के सहायक अभियंता मनमोहन सिंह, अपर सहायक अभियंता डॉ. सीएल भारती, इंजीनियर वासदेव कुकरेती, पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. आशा रतूड़ी, गौरव असवाल, अंकित कुड़ियाल, विनोद पंवार आदि के अलावा कार्यदायी संस्था के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें