फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली में गांव-गांव से आयेंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
16 दिसंबर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने श्यामपुर स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की। बैठक में कांग्रेसियों ने गांव-गांव से आने वाले लोगों को रैली में ले जाने के लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर से ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसों के जरिए लोगों को रैली में ले जाया जायेगा। पहाड़ से आने वाले लोगों को भी ऋषिकेश में एक दिन पहले रुकवाया जा रहा है। प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि रैली को भव्य व सफल बनाने के लिये कांग्रेस जन एकजुटता के साथ देहरादून कूच करेंगे। इस संदर्भ में बुधवार को एक बैठक आयोजित होगी। जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
इस मौके पर पूर्व काबीनामंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष बर्फ पोखरियाल, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, विनय सारस्वत, सुधीर राय विजय सारस्वत, विजयपाल रावत, जय सिंह रावत, मनोज गुसाईं, गोकुल रमोला, सनमोहन सिंह रावत, सोहन सिंह रौतेला, गब्बर कैन्तुरा, त्रिलोक खरोला, कृपाल सिंह सरोज, अब्बल सिंह कैंतुरा, रतनदेव रयाल, देवेंद्र बैलवाल, सतीश रावत, देवीप्रसाद व्यास, देवेंद्र सिंह, शोभा भट्ट, शशि भट्ट, जितेंद्र त्यागी, वीरेन्द्र सिंह, यशपाल पंवार, बाबूलाल, विजयपाल पंवार, विनोद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज राणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें