फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रमिकों को मिला ब्लाॅक प्रमुख का समर्थन

Wed, 18 Feb 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। सेवा समाप्त करने से आंदोलित श्रमिकों का धरना लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में आठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों के संघर्ष को समर्थन दिया।
श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया। ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि श्रमिक उद्योग जगत की महत्वपूर्ण इकाई होते है। यदि इनका शोषण होता है तो विकास की गति में बाधा आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रवैया श्रमिकों को आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रहा है। नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप सिंह नेगी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग आंदोलन कर रहे श्रमिकों की सुध नहीं ले रहा है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर पवन नेगी, विमल सिंह, ऋषिपाल सिंह रावत, राहुल क्षेत्री, मुकेश नौटियाल, मोहित नेगी, ममता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें