रायवाला के एक रिजॉर्ट में युवाओं से संवाद करते कर्नल अजय कोठियाल।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश/रायवाला। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आई तो पर्यटन के संशाधनों और रोजगार को बढ़ाया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। मेडिकल फीस घटाने को पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। रायवाला स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के युवा संवाद कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल ने क्षेत्र के युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने उनसे सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने, उत्तराखंड में भू कानून लागू करने, मेडिकल पढ़ाई में मोटी फीस, हड़ताली कर्मचारियों से लोगों को होने वाली परेशानियों, स्पोर्ट्स की सुविधाओं के अभाव में होने वाली परेशानियों पर सवाल पूछे। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए पर्यटन के संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। मेडिकल की फीस को घटाने के मुद्दे को वह चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान का किस्सा सुनाया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान भी सुनाया।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के 300 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के बाद कर्नल अजय कोठियाल ने होशियारी देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया, उसके बाद बीईजी रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर ओपी मिश्रा, सुनील लोहिया, संजय पोखरियाल, दिनेश असवाल, योगेंद्र रतूड़ी, दिनेश कुलियाल, अमित विश्नोई, पुनीत गोनियाल, हर्षमणि लसियाल, नवीन मौर्या, विजय सिंह पंवार, धनपाल रावत, चंद्रमोहन भट्ट, मनमोहन नेगी, रवि कुकरेती, शुभम रावत,चन्द्र मोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, मनोज कोटियाल, पंकज गुसाईं आदि थे।