फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए महिलाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
डोईवाला विधानसभा के रामनगर डांडा में वन विभाग के खिलाफ धरना देते स्थानीय महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के रामनगर डांडा के संपर्क के डामरीकरण के काम को वन विभाग ने पेंच फंसा दिया। काम रुकवाने की सूचना के बाद स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने वन विभाग की कार्रवाई का विरोध किया। वहीं रोड का डामरीकरण का काम जल्द शुरु न होने पर उत्तरांखड क्रांतिदल ने भी प्रकाश पंत मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोनिवि ऋषिकेश की ओर से रामनगर डांडा गांव के संपर्क मार्ग के डामरीकरण के लिए रोड़ी डाली गई थी। लेकिन वन विभाग ने काम रुकवा दिया। यह रोड भूमियां मंदिर के पास दोबाटी से थानो इंटर कॉलेज (शहीद नगरपाल मार्ग तक) के पास तक बननी थी। रोड काम रुकवाने की जानकारी मिलते ही महिलाएं और युवा सुबह दस बजे दोबाटी के पास धरने पर बैठ गई। रोड का काम रुकवाने की सूचना मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार को मामले की जानकारी दी। उन्होंने ने भी रोड वन विभाग के अधिकारियों को काम रोकने का कारण पूछा। दो घंटे तक लोगों ने मौके पर विरोध किया।
स्थानीय निवासी अमित कुकरेती ने बताया कि उक्त सड़क को 2008 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वन विभाग से लोनिवि को हस्तारण किया गया है। लोनिवि ने दस साल बाद इस रोड के लिए बजट स्वीकृत किया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क पर डामर नहीं बिछाया जाता है तो स्थानीय ग्रामीण थानो रेंज कार्यालय में वन विभाग के खिलाफ धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कोठारी, सुमनदेव तिवाड़ी, अनुज तिवाड़ी, जगवीर नेगी, अशोक तिवाड़ी, पवन मनवाल, दुर्गा प्रसाद कोटनाला, विकास रावत, मनीष तिवाड़ी, दीपक राठौर, रामदेव तिवाड़ी, मुकेश थपलियाल, सूरज नेगी, प्रेम सिंह राठौर, जगदीश तिवाड़ी, अनिल राठौर, बिट्टू तिवाड़ी, किरन नेगी, नीमा तिवाड़ी, मंजू राठौर, आनंदी देवी, सुनीता मनवाल, रीना देवी, कुसुमलता, अनिता बिंजोला, सीमा, मुन्नी देवी, सोमबाला, लक्ष्मी, मंजू देवी बड़थ्वाल, सीमा शर्मा, अर्चना, सरोजनी, चंपा देवी, ऊषा नेगी, पार्वती देवी, ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयेंद्र सिंधवाल, सुमित रावत, श्याम सिंह राठौर, संदीप मनवाल, प्रियांशु मनवाल, रुचि कोठारी, मंजू राठौर, कमला, लक्ष्मी, जगदंबा, देव पाल मनवाल, विद्या दत्त तिवाड़ी, अनीश तिवाड़ी आदि थे।
इनसेट-
कुड़ियाल में भी वन विभाग ने रुकवाया था काम
करीब तीन साल पहले कुड़ियाल में भी संपर्क मार्ग पर सीसी बिछाने का काम किया जा रहा था, इसके लिए शासन की ओर से बजट स्वीकृत किया गया था। जब कार्यदायी संस्था ने काम शुरु किया तो तत्कालीन वन क्षेत्राधिकारी उदय गौड़ ने निर्माण का काम रुकवा दिया था। तबसे उस रोड का काम अटका पड़ा है।
एयरपोर्ट रोड जाम करेगा यूकेडी
डोईवाला। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। यूकेडी जिला अध्यक्ष केंद्र पाल तोपवाल ने कहा कि कहीं वन भूमि पर रसूखदारों के गेस्ट हाउस खुल रहे हैं वहां पर वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। रामनगर डांडा में सड़क पर डामरीकरण का काम रुकवाकर वन विभाग स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के अंदर सड़क पर डामर बिछाने का काम शुरु नहीं किया जाता है तो यूकेडी एयरपोर्ट वाली सड़क (प्रकाश पंत मार्ग) को जाम करके धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। इस अवसर पर यूकेडी के संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने कहा कि दो विभागों मे आपसी संवादहीनता के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की छवि खराब हो रही है। इस अवसर पर जेएस गुसाईं, अशोक तिवारी आदि थे।
कोट-
- जिस स्थान पर रोड बन रही है उक्त रोड वन विभाग से लोनिवि को हस्तांतरित नहीं हुई है। यदि स्थानीय निवासी डीएफओ देहरादून के लिए पत्र लिखते हैं और उस बजट का वन विभाग को हस्तांतरित करा देते हैं तो रोड बनने दी जाएगी।
विज्ञापन

- एनएल डोभाल, रेंजर थानो रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें