फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नशे के खिलाफ लड़ाई में महिलाएं हुईं सक्रिय

Wed, 29 Jul 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की पहल पर मीरा नगर में महिला मंगल दल का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस और राज्य महिला आयोग की पहल पर मीरा नगर (20 बीघा) में महिला मंगल दल का गठन किया गया है। दल क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नजर रखने के साथ पुलिस को समय पर सूचना देकर नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
बुधवार को आईडीपीएल चौकी परिसर में आयोजित बैठक में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, उपाध्यक्ष सुंदरी कंडवाल, सदस्य माया घाले, बीना और क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान मीरा नगर महिला मंगल दल का गठन किया गया, जिसमें शशि राणा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मंगल दल क्षेत्र में पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध शराब, मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाएगा। साथ ही मोहल्लों में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराएगा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है, जब महिलाएं अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने के साथ पुलिस का सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने महिला मंगल दल की सदस्याओं से समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें