फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मिलेट्स से कुकीज, केक और लड्डू बनाना सीखेंगी अटाली की महिलाएं

Thu, 12 Nov 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- ईडीआईआई और आरवीएनएल की पहल पर शुरू हुआ 14 दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से प्रभावित ग्राम अटाली की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 14 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद की ओर से रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के सहयोग से प्रोजेक्ट प्रगति-महिला सशक्तिकरण के तहत आयोजित प्रशिक्षण में महिलाओं को मोटे अनाज (मिलेट्स) से पौष्टिक खाद्य एवं बेकरी उत्पाद बनाने के साथ स्वरोजगार शुरू करने का हुनर सिखाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से गांव की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह कुशवाह ने महिलाओं को उद्यमिता, नवाचार और छोटे व्यवसाय शुरू करने की संभावनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मिलेट्स से कुकीज, नमकीन, केक और लड्डू सहित विभिन्न उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद वे इन उत्पादों का निर्माण और बाजार में बिक्री कर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में होगा प्रशिक्षण
14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो चरणों में बांटा गया है। पहले छह दिन महिलाओं को उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत व्यवसाय शुरू करने से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जबकि अगले आठ दिन मिलेट्स आधारित खाद्य उत्पाद तैयार करने का तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को समूह उद्यम की स्थापना, बाजार तक पहुंच बनाने, उत्पादों की बिक्री बढ़ाने, लागत एवं मूल्य निर्धारण और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विपणन की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें