फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महिलाओं ने 50 किलो कूड़ा एकत्र किया

Sun, 22 Feb 2026 02:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वी योगा स्वच्छ गंगा अभियान सामाजिक संस्था की ओर से नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला के पूर्णानंद घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिलाओं ने गंगा घाट और तटों की सफाई कर करीब 50 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया और उसे पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में भेजा।
विज्ञापन


संस्था की अध्यक्ष सत्यभामा बहुगुणा ने बताया कि संस्था की ओर से बीते 11 वर्षों से गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संस्था का उद्देश्य गंगा घाट और तटों को प्रदूषण मुक्त और कूड़ा मुक्त करना है। ऋषिकेश पर्यटन और योगनगरी है। चारधाम यात्रा, कुंभयात्रा और कांवड़ यात्रा के अलावा क्षेत्र में रोजाना हजारों की संख्या में देशी, विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है।



मां गंगा लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक है, इसके घाट और तटों का स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर सरस्वती रावत, कल्पेश्वरी नेगी, कुंवारी देवी, लक्ष्मी रावत, रचना गैरोला, एला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें