प्रभारी निरीक्षक गुसाईं ने बताया कि जगदेव की शिकायत पर आवेश अंसारी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
आवेश ने कर लिया था मोबाइल स्विच ऑफ
जब परिजनों ने भागते हुए आवेश को पहचाना तो उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन आवेश का मोबाइल स्विच ऑफ था। आवेश व अन्य दोनों आरोपियों ने कुलदीप कौर की हत्या क्यों की। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आवेश की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।