रायवाला शिवम एनक्लेव में लोगों संबोधित करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने रायवाला के अंतर्गत शिवम एन्क्लेव कॉलोनी में 1 करोड़ 79 लाख 44 हजार रुपये की लागत से निर्मित 3.5 किलोमीटर मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता एवं तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूरा किया जाएगा। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में मोटर मार्गों का जाल बिछ रहा है।
विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विद्युत विभाग के माध्यम से क्षेत्र में सैकड़ों किलोमीटर बंचिंग केबल का कार्य किया गया। जबकि अनेक नए विद्युत पोल लगवाए गए। कहा कि 18 करोड़ रुपये की लागत से रायवाला क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की योजना संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विपुल कुमार सैनी, विद्युत विभाग के उप खंडीय अधिकारी राजीव कुमार कमलेश पंथ, अपर सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा सुदेश कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, रायवाला प्रधान सागर गिरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निकिता चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता रावत, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, सतपाल सैनी, चंद्रकांता बेलवाल, रायवाला उपप्रधान जयानंद डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, राजवीर रावत, मस्तु बडोनी, राजेश जुगलान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।