फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत पर गिरा रेत से भरा लोड़र

विज्ञापन
खारास्रोत हाइवे पर एक मकान के ऊपर देर रात गिरा रेत से भरा डंपर - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर मुनिकीरेती खारास्रोत में बृहस्पतिवार देर रात रेत से भरा एक लोड़र एक मकान की छत के ऊपर जा गिरा। मकान के अंदर एक व्यक्ति सो रखा था। आनन-फानन में व्यक्ति कमरे के अंदर से बाहर निकल गया। लोडर चालक ने लोडर से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। ट्रक चालक प्रतीक वर्मा निवासी हरिद्वार, लोडर में रेत भरकर भद्रकाली से खारास्रोत की ओर आ रहा था, बाईपास चौराहे के समीप लोडर पैराफिट को तोड़कर सीधे नीचे मकान के ऊपर गिर गया। लोडर जिस मकान के ऊपर गिरा उसमें रजनीश कुमार और तेजभान शर्मा सो रखे थे। गनीमत यह रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। लोडर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभें को तोड़कर नीचे गिरा। खंभा टूटने से आसपास विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें