गढ़ी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश।ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में 100 स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह ईमानदारी से समान रूप से हर क्षेत्र का विकास कार्य कर रहे हैं और अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित हैं। इस दौरान अग्रवाल ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। साथ ही उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी मांगें हैं, उन्हें वह पूरा कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य बॉबी रांगड़, समाजसेवी रमन रांगड़, प्रताप सिंह पोखरियाल, स्वरूप सिंह पोखरियाल, मंगल सिंह रावत, गौरव कंडियाल, राजपाल पंवार, गौतम राणा, आदित्य राणा, सुंदर रावत, शुभम बिष्ट आदि मौजूद थे।