फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भागीरथी सदन को प्रदान की गई विजेता ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव और कला प्रदर्शनी का का समापन हुआ। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भागीरथी सदन को महोत्सव की ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


शनिवार को कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय देते हुए पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान व भारतीय संस्कृति पर आधारित पेंटिंग्स, हस्तशिल्प और मॉडल्स प्रदर्शित किए। इसके अलावा कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।



वहीं खेल प्रतियोगिताओं में 600 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, रिले रेस और अन्य प्रतिस्पर्धाओं में छात्रों ने कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं अभिभावकों के लिए भी दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर भागीरथी सदन को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। टीएचडीसी के अध्यक्ष आरके विश्नोई ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों की कलात्मकता की प्रशंसा की। विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें