फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के विरोध में एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई- जयेंद्र रमोला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध में सत्यनारायण मंदिर में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। इसमें सर्वदलीय संघर्ष समिति बनाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सत्यनारायण मंदिर में बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि टोल प्लाजा के विरोध में प्रधान संगठन के चल रहे धरने में कुछ लोग जिम्मेदार अधिकारियों और प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलने पर आपत्ति जता रहे हैं, इसलिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा कि हमें अलग से समिति न बनाकर वहीं पर प्रधान संगठन के साथ बैठकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहिए ताकि यह संदेश न जाए कि हमारे बीच कोई मतभेद है। हमें यह लड़ाई को एकजुट होकर लड़नी होगी। इसके लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। बैठक के संयोजक पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल ने कहा कि कुछ लोग जो कि प्रधान संगठन से जुड़े हैं, वे उस मंच पर सत्ता पक्ष के खिलाफ बोलने से वक्ताओं को रोकने का काम कर रहे हैं, इसलिए टोल प्लाजा का निर्माण रोकने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति गठन जरूरी है। बैठक के बाद सभी लोगों ने धरनास्थल पर जाकर टोल प्लाजा के विरोध में चल रहे धरने को समर्थन दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, कनक धनै, भगवती सेमवाल, बरफ सिंह पोखरियाल, विजयपाल रावत, दीपा चमोली, अरुण, देवराज नेगी, लालमणि रतूड़ी, अलका क्षेत्री, आशा सिंह चौहान, प्रेमलाल शर्मा, विनोद चौहान, मुकेश मनोड़ी और सतीश रावत आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें