फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने लोगों पर बोला हमला, फसल रौंदी

Wed, 28 Dec 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
गजराज का आतंक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जंगली हाथियों ने सोमवार रात खेतों में खड़ी फसल का रौंदने के बाद दो लोगों पर हमला बोल किया। लोगों ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद हाथियों ने एक राशन की दुकान का शटर तोड़कर चीनी, चावल और दाल के बोरे भी तितर-बितर कर दिए। हाथियों का उत्पात मंगलवार तड़के तक जारी रहा।  
विज्ञापन


लच्छीवाला वन रेंज कार्यालय के समीपस्थ गांव चांदमारी, मिस्सरवाला टोगिंया और रामबाग इलाके और हंसूवाला गांव में सोमवार रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों का तांडव देखकर ग्रामीण रातभर घरों में ही दुबके रहे।

चांदमारी गांव में हाथियों ने किसान देवेन्द्र सिंह मान, बलबीर सिंह, सुरेन्द्र राणा, तेजेन्द्र सिंह, हरवंश सिंह समेत कई किसानों के गन्ने, गेहूं और तोरिया की फसल रौंद डाली। चांदमारी गांव में ही एक हाथी ने शिक्षक कुलदीप सिंह सैनी को दौड़ा लिया, गनीमत रही कि कुलदीप ने घर में घुसकर लोहे का गेट बंद कर लिया।
विज्ञापन


टोगिंया में नमकीन बनाने वाले एक कारखाने में हाथी ने हमला बोल कर समान तहस नहस कर दिया। वहां मौजूद गोपाल को भी जान बचाकर भागना पड़ा। रामबाग में जंगली हाथी ने राशन की दुकान का शटर तोड़कर चीनी, चावल और दालों को चटकर लिया।

लोगों के अनुसार हाथी सुबह तड़के वापस लौटे। लच्छीवाला ग्राम प्रधान गीता सावन, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, समाजसेवी मनमोहन नौटियाल आदि ने जंगली हाथियों की बढ़ती आमद को देखते हुए अतिरिक्त गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें