खबर प्रकाशित होने के बाद थानों में खुला कृषि विभाग का बीज भंडार का ताला।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। काफी दिन बाद थानो स्थित बीज भंडार का ताला खुल गया है। अमर उजाला ने बीज भंडार पर ताले लटके रहने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने भी मामले का संज्ञान लेकर जल्द बीज भंडार खुलवाने का आश्वासन दिया था।
थानो स्थित बीज भंडार पर ताला लटकने और वहां के किसानों की ओर से प्राइवेट बीज भंडारों से तीन गुने अधिक दामों पर बीज खरीदने की किसानों की पीड़ा को अमर उजाला की ओर से प्रकाशित किया गया था। अमर उजाला ने इस खबर को बीज भंडार पर लटके ताले भटक रहे थानो के किसान शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को बीज भंडार के ताले खुलवा दिए गए। स्थानीय निवासी अमित कुकरेती ने बताया कि बीज भंडार के ताले खुलने के बाद किसानों ने बीज क्रय किया। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। थानों के किसानों ने अमर उजाला का आभार जताया है।