फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा मौसम, नन्हें मेहमान का रखें खास ख्याल

Sat, 28 Nov 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का बदलता मिजाज लोगों को तंग कर रहा है। मौसम के करवट बदलने से लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। आलम यह कि अच्छी खासी संख्या में इन बीमारियों के मरीज सरकारी अस्पताल का रुख कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या बच्चों की है।
विज्ञापन


मौसम बदलने के बाद भी कई लोग दिन में गर्म कपड़े नहीं पहन रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें सर्दी और जुकाम से जूझना पड़ रहा है। सबसे अधिक इन बीमारियों के शिकार छोटे बच्चे हो रहे हैं। अकेले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में रोजाना सौ से अधिक वायरल के मरीज आ रहे हैं। सर्दी जुकाम के अधिक मरीज एक साल से लेकर 11 साल तक के देखे जा रहे हैं।

ऐसे मौसम में नौनिहालों का बचाव करना ज्यादा जरूरी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने मौसम में स्वयं के रख- रखाव और बच्चों के प्रति सावधानी रखने के लिए जरूरी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के प्रति गंभीर रहना चाहिए। इससे बीमारी पास नहीं आ पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रखें सावधानी
सुबह या देर शाम बच्चों को घर से न निकालें
बच्चों को टोपी और दस्ताने पहनाए रखें
हल्के जुकाम, बुखार को कतई नजरअंदाज न करें
बच्चों को रोज न नहलाएं, एक दिन छोड़कर ही ऐसा करें
बच्चों को ड्राईबाथ कराएं तो ज्यादा बेहतर होगा
घरों में भी बच्चों को चप्पल और जुराब जरूर पहनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें