फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खुद आरपीएफ की टोपी पहनी, दूसरों को टोपी पहनाने निकला फर्जी अफसर

Fri, 06 Nov 2026 08:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरपीएफ की शिकायत पर आरोपी और कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

डोईवाला।आरपीएफ की टोपी पहनकर खुद को सहायक सुरक्षा आयुक्त बताने और नीली बत्ती लगी किराये की कार से रौब दिखाने पहुंचे एक युवक की डोईवाला में पोल खुल गई। लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास आरपीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की कार पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी, बल्कि कागज की पर्ची पर नंबर लिखा हुआ था। तलाशी में कार से आरपीएफ के बैज लगी टोपी भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देहरादून के निरीक्षक पंकज कुमार को सूचना मिली थी कि लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक ट्रक और हाइड्रा चालक रेलवे का सामान लोड करने से मना कर रहे हैं और जरूरी दस्तावेज मांग रहे हैं। सूचना पर निरीक्षक पंकज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां नीली बत्ती लगी कार में चालक अवधेश कुमार निवासी बिजनौर और पिछली सीट पर स्मित कुमार निवासी शिवाला कला, बिजनौर बैठे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में स्मित ने खुद को आरपीएफ का सहायक सुरक्षा आयुक्त बताते हुए मुरादाबाद मंडल में तैनात होने का दावा किया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने फर्जी अधिकारी बनकर पैसे कमाने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि आरपीएफ की टोपी उसने देहरादून के बाजार से खरीदी थी और कार किराये पर बुक की थी।

आरपीएफ टीम ने बृहस्पतिवार शाम स्मित कुमार और चालक अवधेश कुमार को कार सहित कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें