फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गीतानगर में मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर

Fri, 06 Nov 2026 08:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-दुकानदार ने 40 लाख के मोबाइल और नकदी चोरी होने का किया दावा, बिल और सामान के दस्तावेज की पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

ऋषिकेश। आईडीपीएल सिटी गेट के समीप गीतानगर में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल फोन और 10 से 15 हजार रुपये की नकदी ले गए। दुकान स्वामी ने करीब 40 लाख रुपये के मोबाइल चोरी होने का दावा किया है। हालांकि चोरी हुए मोबाइलों की संख्या और कीमत के संबंध में पुलिस दस्तावेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात दुकान स्वामी सफाई के बाद दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था और मोबाइल फोन व गल्ले में रखी नकदी गायब थी। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की तार काटने के साथ डीवीआर भी चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। दुकान स्वामी ने आईडीपीएल चौकी में तहरीर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि दुकान स्वामी अब तक केवल 10 मोबाइल फोन के बिल प्रस्तुत कर पाया है। पूछताछ में उसने अधिकांश मोबाइल सेकेंड हैंड बताए, लेकिन उनके संबंध में भी कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें