फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म के प्रति जागरूक होना पड़ेगा : रसिक महाराज

Sun, 14 Dec 2025 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला स्थित शत्रुघ्न नाव घाट पर श्री गंगा गो सेवा समिति की ओर से मां गंगा की दैनिक आरती की गई। आरती में पूर्व उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर रसिक महाराज ने शिरकत किया। समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन




रसिक महाराज ने कहा कि हम सबको अपने सनातन धर्म के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। आज देश के अंदर लव जिहाद, धर्मांतरण और बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति बड़ी घातक है। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सतर्क होने की आवश्यकता है।

संत समाज को भी सनातन धर्म की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। नगर-नगर, गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस मौके पर नगर पालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, महामंडलेश्वर भारत माता मंदिर के महंत ललितानंद गिरि महाराज, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, सचिव रमाबल्लभ भट्ट, महंत रवि प्रपन्नाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें