लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर खैरखाल के समीप एक रिजाॅर्ट में पानी खाली करते समय टैंकर पीछे की ओर आकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं आ रहा था। टैंकर के पलटने से सड़क किनारे खड़ी कुछ बाइकें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार करीब दो बजे खैरखाल के समीप एक रिजाॅर्ट में पानी के टैंकर से पानी भरा जा रहा था। कि अचानक टैंकर पीछे की ओर ढलान पर खिसक कर मुख्य सड़क पर पलट गया। सड़क किनारे करीब आधा दर्जन बाइक खड़ी थी। जो टैंकर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जाएगी।