मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति के लिए गुमानीवाला पेयजल योजना और ऋषिकेश देहात पेयजल योजना के लिए 103 करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण संबंधित विषयों पर भी वार्ता की। साथ ही क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ के निवारण संबंधी सुरक्षा निर्माण कार्यों को करवाए जाने के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत की। अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में नए कनेक्शन लगवाए जाने के निर्णय के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने भी ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए शीघ्र कार्यवाही करने हेतु विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया।