लोकहितकारी परिषद और डीडी चेस एकेडमी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून के विनयराज भट्ट ने बाजी मारी। अडंर-10 में लक्षिता चौधरी और अंडर-15 में समक्ष उनियाल चैंपियन बने।
रविवार को ऋषिकेश रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गगन गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज मानसिक विकास करने वाला खेल है। विशिष्ट अतिथि राजन गोयल ने कहा कि प्रतिस्पर्धाओं से युवाओं में संघर्ष करने की क्षमता उत्पन्न होती है। समापन पर राकेश कुमार गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया।
आयोजन समिति के कुलदीप आचार्य ने बताया कि देहरादून के विनयराज भट्ट ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय और अभिनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए अरविंद, विशाल वैदिक, कुलदीप आचार्य, संजीव सूरी, अमोघ पांडे, राघव बद्रीनाथ और आदित्य जोशी को सम्मानित किया। इस मौके पर लोकहितकारी परिषद के मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता राजकुमार राज, विक्रम सिंह नेगी, नमन गोयल, उदयचंद पाल, हेमंत पांडे, कुशाग्र शर्मा, अग्रिम यादव, अनिल गैरोला आदि मौजूद रहे।