फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दूधली-डोईवाला मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, लोग हुए परेशान

Wed, 19 Feb 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दूधली-डोईवाला मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम किया। इसकी वजह से काफी समय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सड़क पर वाहनों की लंबे कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर विधानसभा कूच की चेतावनी दी।

मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत काफी संख्या में दूधली और आसपास के गांवों के लोग दूधली-डोईवाला मार्ग पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाकर आवाजाही काे बाधित किया।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता गौरव सिंह ने कहा कि सालों से अधूरा मार्ग विकास के दावों को मुंह चिढ़ा रहा है। जब तक सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो जाता, संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर मनवाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि सरकार जानबूझकर मार्ग चौड़ीकरण के लिए बजट जारी नहीं कर रही है।

जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह ने कहा कि दूधली परिक्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एकजुट होकर मार्ग चौड़ीकरण के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में श्याम सिंह धामी, ताजेंद्र सिंह, सुरेंद्र खालसा, रणजीत सिंह, उम्मेद वोरा, वीरेंद्र थापा, सुनील दत्त आदि शामिल रहे।



-

ग्रामीणों के जाम से वाहनों की लगी कतारें



ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम के कारण बाईपास मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हुई। मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान अधिकांश वाहन राजधानी पहुंचने के लिए दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग का सहारा लेते है। रूट डायवर्ट होने पर भारी वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करते है। जाम और प्रदर्शन के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह दस बजे से दोपहर तक ग्रामीणों का प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन


-



ग्रामीणों को समझाने में अधिकारियों को छूटे पसीने

सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही प्रदर्शन और जाम की चेतावनी दी थी। मंगलवार को प्रदर्शन के साथ ग्रामीण जाम लगाकर बैठ गए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों को समझाने में पसीने छूट गए।तहसीलदार सोहन सिंह, कोतवाली प्रभारी केके लुंठी, लोनिवि के ईई बीएन द्विवेदी, एई सुरेंद्र नेगी समेत अन्य अधिकारी ग्रामीणों को समझाते रहे। बाद में ग्रामीणों ने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें