फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सौड़ा सरोली में एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 21 Aug 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। सौड़ा सरोली क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान कंचन राणा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क, जलभराव और बरसाती खाले से जुड़ी समस्याओं के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ से आने वाले बरसाती खाले के कारण सौड़ा सरोली में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के दौरान घरों में पानी और मलबा घुसने की समस्या बनी हुई है। वहीं, एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हैं। सड़क पर मलबा और पानी जमा होने के साथ जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। सिरवालगढ़, कालीमाटी और पांववाला सौड़ा समेत कई क्षेत्रों में सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने की बात ग्रामीणों ने कही।

कांग्रेस नेता अश्विनी बहुगुणा ने क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते हमलों और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाथी और अन्य वन्यजीव भोजन-पानी की तलाश में आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय बढ़ रहा है और किसानों की फसल को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे लोनिवि, सिंचाई और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में सूरज राणा, पंकज सजवाण, सुनील राणा, अरुण नेगी, रणजीत राणा, गायत्री नेगी, उषा, इंदू तिवारी, भरत, इंद्रपाल और अनिल राणा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें