फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विहिप ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद और गंगा सेवा रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने दून तिराहा पर इस्लामी आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। वहीं सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनि की रेती-ढालवाला ने पहलगाम की घटना को अमानवीय बताया।
विज्ञापन




विरोध प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने कहा कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को उनका धर्म पूछ कर गोली मारकर हत्या की। गंगा सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष पं. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों ने भारतवर्ष में दहशत फैलाने के लिए पर्यटकों की निर्मम हत्या की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमित, दिलीप मिश्रा, पुरुषोत्तम कोठारी, राजा जैन, अजय व्यास, सुशील पाल, मनोज अग्रवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, शूरवीर गोसाई आनंद बिष्ट दीपक कश्यप आदि शामिल रहे।

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनि की रेती-ढालवाला ने पहलगाम की घटना को अमानवीय बताया। इस दौरान पेंशनर्स की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन




संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं। शोकसभा में संगठन के संरक्षक खुशहाल सिंह राणा, कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार, हृदय राम सेमवाल, देवेंद्र जोशी, जयपालसिंह नेगी, दिगंबर प्रसाद बेदवाल,सत्येंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र भंडारी, गोरा सिंह आदि उपस्थित थे।

वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा ऋषिकेश की ओर से पहलगाम में हुए आतंकी घटना की निंदा की गई। इस अवसर पर धर्मानंद लखेड़ा, वीरेंद्र शर्मा, हरिनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें