फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटा भर रही प्राइवेट कार और बाइकें

Sat, 30 Jul 2022 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

प्राइवेट कार, बाइक स्वामी परिवहन कार्यालय से संबंधित वाहन का पंजीकरण नंबर का मैसेज आने के बाद, उस नंबर की बाजार से प्लेट बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के खड़ी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई प्राइवेट कार और बाइक स्वामी अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवा रहे हैं। यह वाहन आर्टिफिशियल नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भर रहे हैं। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। प्रदेश में करीब दस साल से वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा रही है। लेकिन शहर और आसपास के क्षेत्र में कई बाइक और कार आर्टिफिशियल नंबर प्लेट लगाकर संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन


प्राइवेट कार, बाइक स्वामी परिवहन कार्यालय से संबंधित वाहन का पंजीकरण नंबर का मैसेज आने के बाद, उस नंबर की बाजार से प्लेट बनवा रहे हैं। जबकि विभागीय नियमानुसार यह गलत है। कई वाहन ऐसे भी संचालित हो रहे हैं, जिसका पंजीकरण किए हुए सात माह हो गए, लेकिन वह संबंधित एजेंसी में नंबर प्लेट लगाने के लिए नहीं गए। प्राइवेट कार चालक और बाइक स्वामी एजेंसी में जाने के बाद बजाय बाजार से प्लेट बनाकर उसे लगवा रहे हैं।

मेरी गाड़ी पुरानी हो गई मैं क्यों एचएसआरपी प्लेट लगाऊं

कई लोगों के दिमाग में यह सवाल होता है तो उसकी प्राइवेट कार, बाइक पुरानी हो गई है वह हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने के लिए परिवहन विभाग और संबंधित एजेंसी के चक्कर क्यों लगाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। जिस वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होती उसका चालान काटा जाता है।

एजेंसियों में लगे प्लेटों के ढेर

बाइक की एजेंसियों में भी कई बाइकों की नंबर प्लेट ऐसी पड़ी हैं जिनके स्वामी दो साल बीत जाने के बाद भी प्लेट लगवाने नहीं आए। कई प्लेटें ऐसी भी जो बाइक आठ माह पहले शोरूम से निकल चुके हैं। डीलरों का कहना है कि वह बीच-बीच में संबंधित वाहन स्वामी को फोन भी करते हैं लेकिन वह नहीं आते। 

वाहन की प्लेट नहीं बदल सकते चोर

पुलिस अधिकारियों की मानें चोरी की वहीं बाइकें बरामद होती हैं जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होती। जिन बाइकों पर साधारण नंबर प्लेट होती है चोर उसे चोरी कर उसकी नंबर प्लेट बदलकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते हैं। 

पुराने वाहन पर एचएसआरपी लगानी होती तो डीलर के पास जाएं

यदि आप पुराने वाहन(प्राइवेट कार, बाइक, स्कूटी) पर हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना चाहते हैं तो आपको जिस कंपनी का वाहन होगा उसके डीलर के पास जाना होगा। वहां नंबर प्लेट लगवाने की शुल्क जमा कर तय दिनों में आपकी नंबर प्लेट बनकर आ जाएगी। उसके बाद मैसेज में बताई गई तारीख पर जाकर आप प्लेट लगवा सकते हैं। 

परिवहन विभाग की ओर से समय-समय बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की संचालित होने वाली प्राइवेट कारों, बाइकों, स्कूटी के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। जल्द ही जोरदार अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान जो भी वाहन नार्मल प्लेट लगाया हुआ मिलेगा उसका चालान काटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहित कोठारी, एआरटीओ, प्रवर्तन ऋषिकेश 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें