फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पार्क वाहन सीज किए जाए

विज्ञापन
तपोवन इंटर कॉलेज मार्ग पर पार्क हुए वाहन - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र में होटलों के बाहर और सड़कों के दोनों पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर तपोवन व्यापार एसोसिएशन ने मुनिकीरेती पुलिस को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष लेखराज भंडारी ने कहा कि बदरीनाथ रोड, लक्ष्मणझूला रोड, बालकनाथ रोड और तपोवन स्कूल रोड के दोनों ओर होटल व्यावसायियों और अन्य लोगों की ओर से वाहन पार्क किए जाते हैं, जिससे आवागमन करने में लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई होटल संचालकों ने होटल के भूतल पर बनाई गई पार्किंग में स्टोर और कीचन बना दिया है, किसी ने पार्किंग पर जिम खुलवा दिया है, जिससे इन होटलों में आने वाले पर्यटकों के वाहन सड़क के दोनों ओर पार्क करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो पर्यटक अपनी कार को ऐसी पार्क कर देते हैं कि दूसरा व्यक्ति अपनी कार को आगे पीछे नहीं बढ़ा पाता। व्यापारियों ने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में वेद मैठाणी, वीरेंद्र गुसाईं, कविता कंडवाल, किरन रावत, धर्मेंद्र नौटियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें