थानो रोड पर जाखन पुल के समीप शॉर्ट सर्किट से जली कार।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर से थानों जाने वाले रास्ते पर जाखन पुल से पहले एक गाड़ी में आग लग गई है। सूचना पर पहुंची थाना रानीपोखरी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू किया। तब तक आग की चपेट में वाहन राख हो गया।
थाना रानीपोखरी प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। यहां एक वाहन में दो व्यक्ति अंकित पुंडीर पुत्र रघुवीर पुंडीर व मोहन पुंडीर पुत्र कलम सिंह निवासी रानीपोखरी सवार थे। वह वाहन चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट होने से वाहन में आग लग गई। आग लगते ही वाहन में सवार दोनों व्यक्ति बाहर निकल गए थे। फायर ब्रिगेड की मदद से वाहन में लगी आग पर काबू पाया गया।