फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी के पनघा आर्टस का तीर्थनगरी में जलवा

विज्ञापन
मुनिकीरेती आस्था पथ पर पनघा आर्ट कलाकारों की ओर से बनाई गई कलाकृति। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तरकाशी जिले के पनघा आर्ट्स के कलाकार इन दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश में अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। इन कलाकारों की ओर से बनाई जा रही विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला और सिंचाई विभाग निर्माण खंड नरेंद्रनगर मुनिकीरेती के संयुक्त तत्वावधान में कुंभमेला दृष्टि आस्था पथ की दिवारों को पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षित बनाया जा रहा है। इसके लिए मुनिकीरेती खारास्रोत से लेकर स्वामीनारायण घाट तक आस्था पथ की दीवारों पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाई जा रही है। आस्था पथ की दिवारों का सजाने की जिम्मेदार इन दिनों उत्तरकाशी का मशहूर आर्ट पनघा आर्टस को सौंपा गया है। इस ग्रुप के सदस्यों ने आस्था पथ की दीवारों पर भगवान शिव, संत, पर्यावरण, और स्वच्छ भारत मिशन की कलाकृतियां तैयार की हैं।
पनघा ग्रुप के सदस्य मुकुल बडोनी, देवेश बडोनी, गोपाल कुमार और उत्तम रावत ने बताया कि वह बीते पांच दिनों से तीर्थनगरी की आस्थापथ को सजाने में जुटे हुए हैं। कहा अभी वह आस्था पथ की दिवारों पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां तैयार करेंगे। गोमुख से लेकर गंगा सागर के दृश्यों को भी अपनी कला के माध्यम से जीवंत करेंगे।

मुनिकीरेती आस्था पथ की दीवार पर पनघा आर्ट के कलाकारों ने इस तरह बनाई कलाकृति।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें