फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबजादों का बलिदान आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत : गैरोला

Sat, 27 Dec 2025 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
डोईवाला के शेरगढ़ जाखन गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस के अवसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदर्
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में शुक्रवार को भगत रविदास गुरुद्वारा शेरगढ़ जाखन में वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहीदी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सुखमणि साहिब के पाठ के साथ गुरु चरणों में शीश नवाकर साहिबजादों की वीरता को नमन किया गया।



सुबह से ही सिख संगत गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचने लगी थी। गुरुद्वारे में श्री सुखमणि साहिब के पाठ के अलावा अरदास की गई। भजन कीर्तन के माध्यम से गुरु की शिक्षाओं और आदर्शों को बताते हुए शहीदी दिवस पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


विधायक बृजभूषण गैरोला ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज के साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि साहिबजादों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका त्याग आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन




गुरुद्वारा प्रधान राजकुमार राज ने साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, माजरी ग्रांट प्रधान निशा देवी, जीवनवाला प्रधान गुरजीत सिंह, मारखम ग्रांट प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, जरनैल सिंह, प्रताप सिंह बस्सी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें