फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह का त्याग युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : तड़ियाल

Sat, 27 Dec 2025 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
डोईवाला के बुल्लावाला गांव में शहीद उधम सिंह कंबोज के स्मारक पर माल्यार्पण करते लोग। स्रोत- जाग
विज्ञापन
शहीद उधम सिंह कांबोज की जयंती पर क्षेत्र के लोगों ने बुल्लावाला स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोगों ने उनके बलिदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मारखम ग्रांट बुल्लावाला स्थित शहीद स्मारक पर सुबह से ही लोग शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचने लगे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि अपने अदम्य साहस के बलबूते शहीद उधम सिंह ने लंदन में जाकर जलियांवाला बाग कांड के आरोपी जनरल डायर की हत्या कर बदला लिया था। उन्होंने संकल्प लिया था कि नरसंहार का बदला लेंगे और उन्होंने इस प्रण को पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह का त्याग युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
समाजसेवी मनोज कांबोज ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने अपने प्राणों का बलिदान देकर संदेश दिया कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और देश की गरिमा की रक्षा करना सर्वोपरि है। उनका बलिदान आज भी युवाओं को साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन


पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता नयाल, विजय कुमार, श्याम सिंह, विनय कांबोज, दिनेश कुमार, देवपाल, मंजू नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें