द दून ग्रामर स्कूल के कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) के छात्र वंश गुप्ता ने क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से वंश गुप्ता को सम्मानित किया गया। पिछले साल 14 सितंबर को आयोजित अखिल भारतीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में वंश शामिल हुआ था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के संयुक्त सचिव सोहनवीर राणा ने 25,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि और प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। सोहनवीर राणा ने कहा कि वंश की यह सफलता राज्य के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद और विद्यालय प्रबंधक आशीष चमोली ने भी वंश गुप्ता को बधाई दी।