I
I
I
Iग्रामीणों के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया थाI
माजरी ग्रांट समेत आसपास के लोगों के लिए पांवटा साहिब के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की सीधी बस सेवा बहाल हो गई है। कोरोनाकाल में पांवटा साहिब माजरी बस सेवा बंद कर दी गई थी।
माजरी ग्रांट से पांवटा साहिब तक चलने वाली बस सेवा को बहाल कराने के लिए स्थानीय ग्रामीण लगातार मांग उठा रहे थे। अमर उजाला ने भी ग्रामीणों का यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला भी बस सेवा बहाली के लिए लगातार प्रयासरत थे। अब ग्रामीणों के लिए माजरी ग्रांट से ही पांवटा साहिब के लिए सीधी बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। माजरी ग्रांट के पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार राज ने बताया कि माजरी ग्रांट के शेरगढ़, लालतप्पड़, जीवनवाला, मारखम ग्रांट खैरी आदि गांवों के लोगों को पांवटा साहिब आना-जाना रहता है।
24 फरवरी से बस सेवा बहाल हो गई है। लोगों को डोईवाला गुरुद्वारा भक्त रविदास शेरगढ़ जाखन से बस मिल सकेगी। सब प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे चलेगी और शाम को वापस डोईवाला पहुंचेगी। जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण पांवटा साहिब के लिए माजरी ग्रांट से बस सेवा बहाल होने से उत्साहित है। पूर्व प्रधान राजकुमार राज, सुंदर दास, अमनदीप कौर, प्रताप सिंह बस्सी, रामचंद्र, रश्मि देवी, सुमनलता, हरविंदर कौर ने कहा है कि इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
Iदेहरादून डोईवाला-पांवटा साहिब बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। बस सेवा दोबारा से शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। -बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवालाI