फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जल संस्थान ने ठीक कराए दो वाटर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियां शुरू होने से पहले ही जल संस्थान ने शहर में लगे दो वाटर एटीएम ठीक करवा दिया है। हालांकि एक वाटर एटीएम अभी खराब पड़ा है। जल संस्थान ने डोईवाला में तहसील मुख्यालय, मिल रोड और ऋषिकेश रोड पर वाटर एटीएम लगाए थे। रख-रखाव के अभाव में तीनों वाटर एटीएम खराब हो गए थे। दो वाटर एटीएम को ठीक करवा दिया है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि सर्दियों में लोग वाटर एटीएम का कम इस्तेमाल करते है। गर्मियां शुरू होने से पहले वाटर एटीएम ठीक करवाए जा रहे हैं। दो ठीक हो गए हैं। ऋषिकेश रोड पर लगे एक एटीएम तकनीकी खराबी है और उसे भी इसी सप्ताह ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन






Iपेयजल लाइनों की लीकेज ठीक करने की मांगI



अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत ने प्रेमनगर बाजार से बुल्लावाला पुल के बीच कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक कराए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। बताया कि लीकेज के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। छह जगहों पर लीकेज है, जलसंस्थान उसे ठीक नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें