फकोट विकासखंड के बांस काटल गांव में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।