फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूलर बस हादसा: चंदौसी के दो दोस्तों का छूटा साथ, तीन बच्चों से छिना पिता का साया, किसी ने खो दिया भाई

Thu, 19 Nov 2026 01:02 PM IST
Renu Saklani रजत प्रताप सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

रोजगार के लिए साथ निकलने वाले दो दोस्तों को क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। उत्तर प्रदेश के चंदौसी से श्रीनगर में काम करने आ रहे विक्की और रोहित की गूलर बस हादसे में जान चली गई। दोनों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
रोहित कश्यप और विक्की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूलर में हुए दर्दनाक बस हादसे में उत्तर प्रदेश के चंदौसी (संभल) निवासी विक्की (37) और रोहित कश्यप (35) की जान चली गई। दोनों पड़ोसी होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी थे। वे लाइट डेकोरेशन का काम करते थे और अक्सर श्रीनगर में काम के लिए जाते थे। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं और उन्हें गहरा जख्म दिया है।

दोनों युवक बीते सोमवार रात चंदौसी से ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले थे। हरिद्वार पहुंचने के बाद उन्होंने विश्वनाथ सेवा की बस पकड़ी और श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। स्थानीय व्यापारी उनके हुनर और काम के प्रति लगन से प्रभावित थे।

विज्ञापन


वे उन्हें काम के लिए एडवांस भुगतान और किराया देकर बुलाते थे। दोनों नवदुर्गा पूजा के दौरान भी श्रीनगर में लाइट डेकोरेशन का काम कर चुके थे। वे अक्सर साथ ही काम पर आते-जाते थे लेकिन इस बार गूलर में हुए हादसे ने उनकी दोस्ती और साथ को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

भाई-बहनोई पहुंचे विक्की का शव लेना
विक्की का शव लेने एम्स की मोर्चरी पहुंचे उनके भाई गुलाब सिंह और बहनोई नरेश की आंखें नम थीं। गुलाब सिंह ने बताया कि विक्की चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार ने महज छह माह पहले ही सबसे बड़े भाई को खोया था। तीन वर्ष पहले छोटी बहन के निधन के बाद उसके दो छोटे बेटों की देखरेख की जिम्मेदारी भी विक्की ने ही उठा रखी थी। विक्की जरूरतमंद लोगों के लिए अक्सर रक्तदान करता था। परिवार में अब गुलाब सिंह अकेले जीवित भाई बचे हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले रोहित कश्यप के परिवार की कहानी भी कम दर्दनाक नहीं है। उनका शव लेने पहुंचे पिता हरिराम ने बताया कि रोहित के परिवार में पत्नी के साथ दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी महज 13 वर्ष की है जबकि दोनों छोटे बच्चे अभी मासूम हैं। रोहित ही परिवार की सभी जिम्मेदारियां संभाल रहा था। उसके चले जाने से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। रोहित का एक छोटा भाई तरुण कश्यप है।

जन्माष्टमी पर दुधमुंहे बच्चे को भी लिया गोद, नाम रखा कृष्णा

विक्की की जिंदगी का एक और मार्मिक पहलू यह है कि अविवाहित होने के बावजूद उसने एक अनाथ दुधमुंहे बच्चे को भी अपनाया था। बहनोई नरेश के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विक्की ने स्थानीय पुलिस की मदद से इस बच्चे को गोद लिया था। इसे उसने भगवान श्रीकृष्ण का उपहार मानते हुए बच्चे का नाम भी कृष्णा रखा था। अब वह बच्चा घुटनों के बल चलने लगा है। विक्की उसे अपने बच्चे की तरह पाल रहा था और उसकी पूरी जिम्मेदारी निभा रहा था। परिजनों के मुताबिक विक्की ही परिवार के खर्चों और तमाम जिम्मेदारियों का मुख्य सहारा था। उसकी मौत के बाद बहन के दोनों बेटों और गोद लिए बेटे कृष्णा की जिम्मेदारी भी अब परिवार पर आ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें