फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 20 लाख 77 हजार तीर्थ यात्री पहुंचे चारधाम, सबसे अधिक 7.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ के दर्शन

Wed, 15 Jun 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे। जहां गंगोत्री धाम में तीन लाख 73 हजार 789 तो वहीं यमुनोत्री धाम में दो लाख 83 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। यात्रा में मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ी। अब तक 20 लाख 77 हजार तीर्थ यात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन के कर चुके हैं।

विज्ञापन


श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे। जहां गंगोत्री धाम में तीन लाख 73 हजार 789 तो वहीं यमुनोत्री धाम में दो लाख 83 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे। यहां अब तक सात लाख 14 हजार 61 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। यहां अब तक सात लाख 19 हजार 599 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा 22 मई को श्री गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे, जहां अब तक 88 हजार 999 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के कारण तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ी।

इन धामों में पहुंचे तीर्थ यात्री

बदरीनाथ- सात लाख, 19 हजार  

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ- सात लाख, 14 हजार  
गंगोत्री- तीन लाख, 73 हजार  
यमुनोत्री- दो लाख, 83 हजार 
श्री हेमकुंड साहिब- 88 हजार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें