फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गाय और बछड़े को उठा ले गया अज्ञात जानवर

Wed, 21 Oct 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोशाला में खून के धब्बे और जंगल की ओर घसीटने के निशान मिले, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के जुलेड़ी गांव में जंगली जानवर के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है। बीती रात अज्ञात जंगली जानवर गोशाला का दरवाजा तोड़कर खूंटे से बंधी गाय और उसके एक माह के बछड़े को उठा ले गया। सुबह गोशाला में खून के धब्बे और जंगल की ओर घसीटकर ले जाने के निशान मिलने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, जुलेड़ी निवासी रोशनी देवी की गाय करीब एक माह पहले ही बछड़े को जन्म दिया था। बीते मंगलवार की रात गाय और उसका बछड़ा गोशाला में बंधे थे। इसी दौरान कोई जंगली जानवर गोशाला का दरवाजा तोड़कर दोनों पशुओं को उठा ले गया। सुबह जब परिवार के लोग गोशाला पहुंचे तो वहां गाय और बछड़ा नहीं मिले। गोशाला के फर्श पर खून के धब्बे पड़े थे जबकि घास पर जंगल की ओर घसीटने के स्पष्ट निशान दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने जंगल में काफी दूर तक गाय और बछड़े की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर दोनों पशुओं पर हमला किया और उन्हें उठाकर जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले की जांच कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम मौके पर जाकर घटना की जांच करेगी। नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया के लिए पशु का शव मिलना जरूरी है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर कुमार, एसडीओ, लैंसडौन वन प्रभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें