मोतीचूर जंगल में हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने एक विक्षिप्त महिला को रौंद दिया। जिसमें महिला की मोके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर ुपहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
बृहस्पतिवार दोपहर हरिद्वार की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने मोतीचूर जंगल में घुम रही विक्षिप्त महिला रौंद दिया। महिला को रोंदते हुऐ ट्रक चालक ने ट्रक कौ दौड़ दिया। अन्य वाहन चालको ने भी ट्रक का पीछा किया और रायवाला बाजार से पहले ट्रक को रोक लिया। लेकिन ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। ट्रक हाइवे निर्माण कार्य की सामग्री से लदा हुआ था। थानाध्यक्ष हेमंत खंड़डी ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।