फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनिकीरेती नपा वार्ड एक में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
जल संस्थान के सहायक अभियंता को ज्ञापन देतीं मुनिकीरेती वार्ड संख्या एक की निवासी महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नगर पालिका वार्ड एक के निवासियों ने पेयजल की समस्या के निदान के लिए जल संस्थान के जेई से गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को स्थानीय निवासी पूनम शर्मा के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में एकत्रित होकर जल संस्थान के जेई को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि नगर पालिका वार्ड एक मुनिकीरेती में विगत तीन माह से पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में पानी का लो प्रेसर के कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि पूर्व में कई बार पेयजल संकट की शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इस अवसर आरती बिजल्वाण, रेखा कैंतुरा, मनोरमा रावत, मंजू सेमवाल, ममता सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें