जौलीग्रांट। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने शनिवार को भानियावाला तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान यूकेडी नेता संजय चौधरी, एसडीएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममगाईं सहित अन्य नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाते हुए कहा कि दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त कर अंकिता भंडारी को न्याय दिया जाना चाहिए। वहीं, इस हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के संबंध में प्रदेश की जनता न्याय की मांग कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। केंद्रपाल तोपवाल, धर्मवीर सिंह गुसाई, पवन विजल्वाण, शैलेंद्र गुसाईं, जतिन चौहान, मोहित ममगाईं, प्रताप बिष्ट, भानु प्रताप, दीवान सिंह, रमेश तोपवाल, आयुष कृषाली, रमेश गैरोला, धर्मपाल राणा, अजय राणा, कमलेश जखमोला आदि मौजूद रहे।
-