फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंहनगर ने उत्तराकाशी को 110 रनों से हराया  

Fri, 10 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।  
विज्ञापन
एमआईटी ढालवाला में आयोजित खेल विभाग टिहरी की क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से ढालवाला स्थित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन उधमसिंहनगर ने मैच जीता।
विज्ञापन


           
बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर के बीच मुकाबला हुआ। उत्तरकाशी ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। ऊधमसिंहनगर की टीम ने निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरकाशी की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 71 रन पर सिमट गई। मैच में श्याम शर्मा, सूरज रावत, दीपक रावत और रवि शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, सुनीता रयाल, प्रीति राय, साधुराम, दैर सिंह, अमन कंसवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें