फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होली के बाद नहाने में दो युवक गंगा में डूबे

Sun, 16 Mar 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होली के दिन गंगा में नहाने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने गंगा से दोनों के शव बरामद कर पुलिस को सौंपे।



शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे तपोवन के घुघतानी तल्ली निवासी संदीप थापा (21) पुत्र प्रकाश थापा, अपने दोस्तो के साथ गंगा में नहाने आया था। नहाते समय वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते गहरे पानी में ओझल हो गया। दोस्तों के शोर मचाने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के डीप डाइवर अनूप सिंह ने गंगा से युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन


वहीं, लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ घूमने आया किशोर भी गंगा में डूब गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैंथवाल ने बताया कि आकाश भट्ट (17) निवासी, गुमानीवाला ऋषिकेश अपने दो साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए आया था। थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर नहाते समय वह डूब गया। साथियों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोर को गंगा से बाहर निकालकर उसे प्राथमिक उपचार दिया और ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें