ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : RISHIKESH
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर ट्रक और कार की आमने सामने की टक्कर में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। वहीं, डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक डपंर ऋषिकेश से देहरादून की ओर जा रहा था। वहीं, सामने से कार सवार दो युवक ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। तभी ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के समीप दोनों वाहनोें की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होए। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थानीय की मदद से कार के अंदर फंसे घायल युवकों को बाहर निकाला और एम्स ऋशिकेश में भर्ती कराया।
घायलों की पहचान गणेश पुत्र टॉप बहादुर और राजेन्द्र क्षेत्री पुत्र पदम बहादुर दोनों निवासी दुधली डोईवाला के रूप में हुई। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।