फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की ठगी करने वाले दो हैकर गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े हैकर्स - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
बंगलूरू की ई-गवर्नेंस वेबसाइट को हैक कर खाते से एक करोड़ पांच लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने वाले दो हैकरों को ऋषिकेश और बंगलूरू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। बंगलूरू पुलिस इन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक बंगलूरू (कर्नाटक) की साइबर थाने में बीते एक जुलाई को ई गवर्नेंस की वेबसाइट हैक कर आईसीआईसीआई बैंक बंगलूरू से एक करोड़ पांच लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने के आरोप में अभियोग पंजीकृत करवाया गया था। बंगलूरू पुलिस ने संबंधित बैंक खाता व उसमें दर्ज मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस की गहराई से जांच पड़ताल की। जांच के दौरान इन हैकरों की लोकेशन ऋषिकेश क्षेत्र में पाई गई। बंगलूरू पुलिस के अधिकारियों ने यहां आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
इसी आधार पर संयुक्त टीम गठित कर क्षेत्र के कई होटल, ढाबे, धर्मशाला आदि में हैकरों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान होटल नमो गंगे के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हैकर्स की पहचान 28 वर्षीय कृष्ण पाल निवासी ओलेटा, थाना गुलावठी बुलंदशहर और 28 वर्षीय विनीत कुमार निवासी शास्त्री नगर बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर शाह के मुताबिक दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बंगलूरू पुलिस दोनों आरोपियों ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें