फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की मुंबई व अहमदाबाद के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें

Tue, 05 May 2026 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद और मुंबई के बीच अपनी दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं। ये दोनों उड़ानें 31 मई तक संचालित की जाएंगी। जिसके बाद दून एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल चार उड़ानें हो गई हैं।
विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अहमदाबाद से सुबह 6:25 बजे उड़ान भरकर सवा आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून से यात्रियों को लेकर यह उड़ान पौने नौ बजे उड़ान भरकर 10:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दूसरी उड़ान सुबह 10:25 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 12:45 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर यह उड़ान 1:15 बजे रवाना होकर 3:35 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी।



यह दोनों अतिरिक्त उड़ानें एक से 31 मई के बीच ही संचालित की जाएंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से पहले ही दिल्ली और बंगलूरू के लिए उड़ानें संचालित कर रहा है। दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से कंपनी की देहरादून एयरपोर्ट पर कुल चार उड़ानें हो गई हैं।
विज्ञापन


-



एक उड़ान हुई रद्द, दो देरी से पहुंची

एयरपोर्ट पर शाम चार बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद्द कर दिया गया। वहीं, इंडिगो की दोपहर 12:40 बजे आने वाली उड़ान 1:51 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो अहमदाबाद शाम 3:30 बजे के स्थान पर 4:17 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा कुछ अन्य उड़ानें भी थोड़े विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें