फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महिलाओं को मटका खाद बनाना सिखा रहीं जसप्रीत

Tue, 05 May 2026 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
महिलाओं को मटके में खाद तैयार करने की जानकारी देतीं डॉ. जसप्रीत कौर। स्रोत-जागरूक पाठक
विज्ञापन

विज्ञापन
खेती में बढ़ रही लागत को घटाकर मिट्टी की दीर्घकालिक उर्वरता को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डोईवाला के खैरी निवासी डॉ. जसप्रीत कौर महिलाओं को मटका खाद बनाने में दक्ष करने में जुटी है। इसका महिलाएं अपने किचन गार्डन में इस्तेमाल कर जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है।

डोईवाला खैरी गांव की डॉ. जसप्रीत कौर भूगोल विषय से पीएचडी कर चुकी हैं। अब वह सतत कृषि को बढ़ावा देने के मकसद से डॉ. कौर महिलाओं को मटका खाद यानी एक पारंपरिक जैविक उर्वरक तैयार की सरल और प्रभावी विधि में दक्ष कर रही है।
विज्ञापन




सोमवार को छदम्मीवाला गांव में महिलाओं को मटका खाद बनाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं को सिखाया कि अपने किचन गार्डन के लिए गोबर, गोमूत्र, बेसन, गुड़ और मिट्टी का उपयोग कर वह जैविक खाद बना सकती हैं। बताया कि उपरोक्त सभी को एक मटके में निश्चित मात्रा में मिलाकर इसे तैयार किया जाता है।

यह खाद तरल रूप में तैयार हो जाती है। महिलाएं इसे अपने किचन गार्डन और छोटे खेतों में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे स्वरोजगार के रूप भी महिलाएं आत्मसात कर सकती है। कम लागत में यह मुनाफा देने वाली खाद है।
विज्ञापन




-

वर्जन



मारखम ग्रांट के छदम्मीवाला गांव में दस महिलाओं को मटका खाद बनाने में दक्ष कर क्षेत्र में इसकी शुरुआत कर दी गई है। कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अन्य गांवों की महिलाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। अधिकांश घरों में किचन गार्डन होते हैं। यह खाद उनके लिए बेहद उपयोगी है। प्रयास किया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को मटका खाद बनाने में दक्ष किया जाए जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिले। - डॉ. जसवीर कौर, शोधकर्ता, डोईवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें