फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त गूल से सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विस्थापित क्षेत्र के बाहर गूल से बहकर सड़क पर जमा पानी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
वीरभद्र-आईडीपीएल मार्ग पर विस्थापित क्षेत्र के समीप गूल के क्षतिग्रस्त होने से सारा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गूल की मरम्मत की मांग को लेकर समाजसेवी राजेश गोयल ने सिंचाई विभाग से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार को समाजसेवी राजेश गोयल ने सिंचाई विभाग कार्यालय में ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने विस्थापित क्षेत्र के बाहर क्षतिग्रस्त गूल की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अनुसार यहां सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। यहां सीवर लाइन बिछाते समय गूल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे गूल का सारा पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार बहते पानी से सड़क पर तालाब सा बन गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता रहता है। उन्होंने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल से शीघ्र ही गूल की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

----
क्षतिग्रस्त गूल की पूर्व में ही मरम्मत की जा चुकी है। यहां पर अन्य जगहों से पानी की लीकेज हो रही है। इसका निरीक्षण कर दुरुस्त किया जाएगा।
- अनुभव नौटियाल, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें